Muzaffarnagar News: डॉलर देने के नाम पर चार लाख की ठगी
मुजफ्फर नगर, जुलाई 3 -- Muzaffarnagar News: खतौली। कोतवाली क्षेत्र के इस्लामाबाद भूड निवासी एक व्यक्ति से डॉलर देने के नाम पर चार लाख की ठगी का मामला कोतवाली पहुंचा। आरोप है कि रुपए देने के बजाय ठग ने जान से मारने की धमकी दे डाली। दी गई शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। भूड निवासी अयान ने बताया कि 24 अप्रैल को उसकी मुलाकात आदिल राणा नाम के युवक से हुई, उसने अपने को डॉलर खरीदने बेचने का कारोबारी बताया, जिसके चलते उसने 25 अप्रैल को चार लाख रुपये उसे दे दिए कहा कि इसके बदले में वह डॉलर खाते में डाल देगा। आरोप है कि कई दिनों तक खाते में डॉलर नहीं आए तो उसने युवक से बात की। युवक ने फोन में एक एप्लीकेशन डाउनलोड करने पर उसमें रकम वापस करने की बात कही लेकिन रकम नहीं डाली। पिछले करीब एक महीने से वह अपने चार लाख रुपए लेने के लिए युवक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.