मुजफ्फर नगर, नवम्बर 16 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर साइबर ठग ने कारोबारी को एक डाक्टर से अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर ठगी की। ठगों ने व्हाट्सएप पर लिंक और एपीके फाइल भेजकर उसके बैंक खाते से 23 अनधिकृत यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिये 1.14 लाख रुपये निकाल लिए। पीडित की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी कारोबारी नवीन कुमार जैन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसे टाउनहॉल के सामने स्थित डॉ. ह्रदेश कुमार के क्लीनिक पर अपॉइंटमेंट लेनी थी। उसने नौ अक्तूबर को सुबह गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च किया। सर्च में मिले नंबर पर कॉल करने के बाद फोन नहीं उठा। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर दूसरे नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम कुंतल दत्ता बताते हुए खुद को डॉक्टर के अस्पताल का कर्मचारी बत...