मुजफ्फर नगर, जुलाई 3 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जनपद ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड मई-2026 की रिपोर्ट में मुजफ्फरनगर ने सभी 75 जनपदों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने इस बड़ी कामयाबी की घोषणा करते हुए बताया कि जनपद का कॉम्पोजिट स्कोर 0.74 दर्ज किया गया है। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि कुछ बेहद महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेतकों में तो मुजफ्फरनगर ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सबको चौंका दिया है। जनपद ने गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत एचआईवी जांच सुनिश्चित करने तथा शिशुओं के पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को समय से पूरा करने में सूबे में शीर्ष स्थान पाया है। यह सर्वोच्च स्थान जनपद में मातृ एवं शिश...