मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर सहारनपुर मंडल के मुन्नालाल कॉलेज में आयोजित इंटरकॉलेज स्तरीय जु-जुत्सु गेम्स प्रतियोगिता में में डीएवी पीजी कालेज के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र कामरान मलिक ने सफला हासिल की है। उन्होंने तीन अलग-अलग इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कामरान मलिक की इस उपलब्धि से कॉलेज का मान बढ़ा है। उनकी सफलता को खेल के प्रति मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। इंटर कॉलेज स्तर की प्रतियोगिता में तीन इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद विजेता खिलाड़ी अपने डीएवी पीजी कालेज पहुंचे। वहां कामरान मलिक की इस उपलब्धि पर उन्हें डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ योगेश त्यागी, डॉ देवेश त्यागी, विजय कुमार ने बधाई दी। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्हें...