मुजफ्फर नगर, सितम्बर 22 -- Muzaffarnagar News: जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पुरुष व महिला बैरकों तथा रसोईघर को चेक कर बंदियों को मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन और विशेष साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से मिलकर उनकी समस्याओं व मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही, कारागार अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता और ओपीडी का जायजा लेते हुए इलाज में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के लिए जैमर प्रणाली, सीसीटीवी कैमरों, मुलाकाती रजिस्टर और कार्यालय के अभिलेखों की जांच की गई। अंत में, जेल अधीक्षक को शातिर बंदियों पर कड़ी निगरानी रखने और परिसर में प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश को रोकने के कड़े निर्...