मुजफ्फर नगर, अगस्त 10 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। सहारनपुर मंडल के डीआईजी अभिषेक सिंह ने देर रात करीब 12 बजे यूपी उत्तराखंड के भूराहेड़ी बॉर्डर का निरीक्षण किया। बॉर्डर पर नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा की गई सजावट और लाइटिंग से प्रसन्न होकर चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी की प्रशंसा की। यूपी बोर्डर के बाद पुरकाजी में लाला सुखलाल सनातन धर्म इंटर कॉलेज में लगाए गए शिविर भंडारा का जायजा लिया और कांवड़ियों के रुकने की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। डीआईजी ने सीओ सदर राजू साव, पुरकाजी थाना प्रभारी डॉ मानवेंद्र सिंह भाटी को डाक कांवड़ के बारे में जरूरी दिशा निर्देश दिए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...