मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर शनिवार को जिला अस्पताल के ऑडिटोरियम में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विगत वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में जनहित में कार्य कर रही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।समारोह के दौरान सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा. संदीप शर्मा को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रथम स्थान से सम्मानित किया। डा. संदीप शर्मा अब तक 67 बार रक्तदान कर चुके हैं। उनके और सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा समय-समय पर लगाए जाने वाले रक्तदान शिविरों की उपस्थित अतिथियों ने विशेष रूप से सराहना की।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील तेवतिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय वर्मा, जिला वरिष्ठ क्...