मुजफ्फर नगर, अगस्त 24 -- Muzaffarnagar News: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मुजफ्फरनगर में प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा इंचार्ज अध्यापकों के क्षमता संवर्धन हेतु आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सक्षम एवं समर्थ के दूसरे बैच का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डायट प्राचार्य हरिकेश यादव, वरिष्ठ प्रवक्ता योगेश शर्मा, देशराज वत्स तथा कार्यक्रम संयोजकों द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम प्रभारी तथा डायट प्रवक्ता डॉ. पंकज वशिष्ठ ने बताया कि यह प्रशिक्षण जनपद के सभी प्रधानाध्यापकों के लिए आयोजित किया जा रहा है। दूसरे बैच का संचालन 24 अगस्त से 27 अगस्त तक किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रधानाध्यापकों को निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम, राष्ट्रीय शिक्...