मुजफ्फर नगर, अगस्त 6 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कस्बे के डाक बंगले पर रालोद नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान छत की सीलिंग गिरने से दो लोग घायल हो गए। कस्बे के डाक बंगले पर पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद मलिक के नेतृत्व में रालोद का मनोनयन कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय डाक बंगले के अंदर बने एसी रुम की सीलिंग अचानक से भरभराकर गिर जाने से इटावा गांव के पूर्व प्रधान बिजेंद्र राठी व गांव सठेडी के राजकुमार त्यागी घायल हो गये। जिनको तुरंत डाक्टर के यहां पर ले जाकर उपचार दिलाया गया। जहां सीलिंग भरभराकर गिरी वहां पर अक्सर वीआईपी लोग और अधिकारी बैठकर मीटिंग करते हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: किसानों ने उठायी हक की आवाज यह तो गनीमत रही कि उस समय रालोद के सभी कद्दावर नेता दूसरे रुम में मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...