मुजफ्फर नगर, अगस्त 31 -- Muzaffarnagar News: नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी रोड पर सड़क किनारे खड़े पालिका के कूड़ा एकत्र करने के डंपर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर निवासी सुभाष शर्मा शुकतीर्थ स्थित हनुमत धाम में कार चालक है। उनका बेटा सौरभ शर्मा हाइवे पर स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। रविवार देर रात वह बाइक से सवार होकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह नवीन मंडी रोड पर विश्वकर्मा चौक के निकट पहुंचा तो नाले की पुलिया के पास कूड़ा एकत्र करने वाला पालिका के खडे डंपर में तेज रफ्तार बाइक सवार सौरभ उसमें पीछे से टकरा गया। बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ हेलमेट पहने युवक गंभीर घायल हो गया। पु...