Muzaffarnagar News: डंपर की टक्कर से श्रमिक की मौत, फैक्ट्री गेट पर धरना
मुजफ्फर नगर, जुलाई 28 -- Muzaffarnagar News: मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव बेगराजपुर निवासी एक श्रमिक की सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने फैक्ट्री गेट पर धरना-प्रदर्शन कर आर्थिक मुआवजे की मांग की। काफी देर तक चले हंगामे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा साढ़े 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा पर धरना समाप्त हुआ।गांव बेगराजपुर निवासी सन्नी (30) पुत्र विनोद सोमवार को बाइक से बेगराजपुर स्टैंड की ओर जा रहा था।इसी दौरान क्रिस्टल बालाजी एथेनॉल कंपनी के सामने से आ रहे एक डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सन्नी गंभीर घायल हो गया। उसे बेगराजपुर स्थित मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक विवाहित था और अपने पीछे पत्नी सहित तीन छोटे बच्चों का परिवार छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों और ग्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.