मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कस्बे के कांधला रोड पर हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को उठाकर ले गई। महिला की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती में देर रात्रि में डाक्टर शब्बीर की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर उनके रिश्ते की भतीजी रिहाना पत्नी इरशाद निवासी गांव गोयला थाना शाहपुर मैय्यत में शामिल होने बुढ़ाना आई थी। पीएनबी के निकट सड़क पार करते समय वह एक डंपर की चपेट में आ गई। महिला को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। परिजनों ने कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया और शव को अपने साथ गांव गोयला ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...