मुजफ्फर नगर, जुलाई 3 -- Muzaffarnagar News: मोरना। मोरना-शुक्रताल मार्ग पर दोपहर के समय ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सड़क पर गिरकर महिला घायल हो गयी।अनान फानन में घायल को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतका के पुत्र ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी 50 वर्षीय निर्मला पत्नी सुदेशपाल गुरुवार को मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गयी थी।जहां पुत्रवधु मीनू पत्नी अमरीश ने पुत्री को जन्म दिया था। प्रसव के उपरांत परिजन जच्चा बच्चा को एम्बुलेंस द्वारा घर ले जा रहे थे।निर्मला अपने पुत्र अमरीश की बाइक पर सवार थी जैसे ही वह मोरना-शुक्रताल मार्ग पर...