मुजफ्फर नगर, सितम्बर 17 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कस्बे के कांधला मार्ग पर सब्जी मंडी के निकट बुधवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार छह लोग और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया गया। घायलों में ट्रैक्टर ट्राली सवार शराफत, हासिम, अयान, साबिर, फरान और गुलजार निवासी गांव रसूलपुर दभेड़ी तथा ट्रक चालक मुजीद निवासी मल्लूपुरा, जिला मुरादाबाद शामिल हैं। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: डंपर में घुसा ट्रक व्यापारी की मौत, सात साथी नाजुक यह भी पढ़ें- खड़े डंपर में घुसा ट्रक व्यापारी की...