मुजफ्फर नगर, सितम्बर 14 -- Muzaffarnagar News: बडकली रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है। रोहाना चौकी क्षेत्र में रेलवे लाइन पर सोमवार सुबह साढे आठ बजे के लगभग बडकली फाटक के पास मलीरा गांव की ओर एक 45 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रोहाना चौकी प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...