मुजफ्फर नगर, जुलाई 4 -- Muzaffarnagar News: छपार। रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह छह बजे की बताई जा रही है। वह गन्ने की बंधाई करने जा रहा था। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलीरा निवासी 52 वर्षीय वेदप्रकाश उर्फ वेदू पुत्र अतरू मेहनत मजदूरी करता है, शनिवार सुबह छह बजे के लगभग वह गन्ने की बंधाई करने खेत में जा रहा था। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर के रोहाना के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने का प्रयास किया, परंतु परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। यह भी पढ़ें- Mathura News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत रोहाना चौकी इंचार्ज मोहित ने बताया कि परिजनों ने कानूनी कार्यवाही करने से इंकार कर दिया और श...