Muzaffarnagar News: ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarnagar News: खतौली। बुधवार को रेलवे लाइन पार करते समय एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। जानसठ थाना क्षेत्र के गांव चिदौडा निवासी 70 वर्षीय भुल्लन सिंह बुधवार को तहसील में किसी काम से आया था। काम कराने के बाद भुल्लन सिंह की रेलवे लाइन पार करते समय मेरठ की ओर से तेज गति से आई एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर लगी लोगों की भीड़ से मृतक की पहचान कराई। पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। वृद्ध की मौत से परिजनेां में कोहराम मच गया। मृतक भुल्लन सिंह सर्व जातीय तिसंग बावना मंच के प्रबंधक पद पर थे। भुल्लन सिंह की मौत से संगठन के लोगो में शोक की लहर दौड गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.