मुजफ्फर नगर, सितम्बर 17 -- Muzaffarnagar News: भोपा । मुज़फ्फरनगर मार्ग पर कासमपुर गांव स्थित स्कूल के सामने बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा सवार महिलाओं और बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया, जहां उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मुज़फ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के कूकड़ा निवासी एक परिवार ई-रिक्शा से ककरौली क्षेत्र के भुवापुर गांव में कुलदेवता पूजन के लिए जा रहा था। रास्ते में रहकड़ा निवासी दीपा पत्नी रोहताश और अपर्णा पुत्री मिंटू भी ई-रिक्शा में सवार हो गईं। कासमपुर स्कूल के सामने पहुंचते ही सामने से आए ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में कूकड़ा निवासी 30 वर्षीय गुड्डी पत्नी कपिल, सानू 10 वर्ष, शिवांगी 8, अक्षित पुत्र ...