मुजफ्फर नगर, अगस्त 14 -- Muzaffarnagar News: छपार। गांव कल्लरपुर में बदमाशों ने किसान गौरव पुत्र राजसिंह की ट्यूबवेल का ताला तोड़कर विद्युत मोटर, केबिल, कटआउट आदि सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा बदमाशों ने पास में ही किसान लक्ष्मण पुत्र तेजवीर सिंह, रविंद्र पुत्र यादराम, कैरी पुत्र सदाकत की ट्यूबवेलों से भी मोटर, केबिल व कट आउट आदि सामान चोरी कर लिया। बदमाशों ने गांव बडकली में भी दो किसानों राकेश प्रधान व सचिन त्यागी की ट्यूबवेलों में भी चोरी की। शुक्रवार सुबह को ही किसानों को चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...