मुजफ्फर नगर, अगस्त 15 -- Muzaffarnagar News: छपार। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर-स्टेट हाईवे-59 पर ट्यूबवेल के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा मिला। हत्या कर शव को वहां फेकने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलीरा में स्टेट हाईवे के किनारे स्थित किसान बादल की ट्यूबवेल के पास शुक्रवार सुबह बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला। खेत पर कार्य करने पहुंचे ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। रोहाना चौकी प्रभारी मोहित कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्र किए। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी, उसके शरीर पर चोट के निशान मिले है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Buxar News: चौगाईं रोड में ब्रह्मस्थान से अधेड़ का शव बरा...