Muzaffarnagar News: ट्यूबवेलों पर चोरी से किसान परेशान
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 18 -- Muzaffarnagar News: छपार। क्षेत्र के गांवों में बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बसेड़ा, बरला, तेजल्हेड़ा और रेई रामपुर के बाद अब खोजा नगला गांव के जंगलों में चोरों ने पांच किसानों-नौशाद, शुभम त्यागी, तजमुल, तनवीर और शाह आलम के ट्यूबवेलों से स्टार्टर, केबल और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। लगातार हो रही ट्रांसफार्मर व ट्यूबवेल चोरी की घटनाओं का पुलिस द्वारा खुलासा न किए जाने से किसानों में गहरा रोष व्याप्त है। भयभीत किसानों ने थाना छपार में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.