मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarnagar News: छपार। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 स्थित छपार टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के तानाशाही रवैये के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। घंटों तक धरना प्रदर्शन चला, जो प्रबंधक के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया। धरने का नेतृत्व मंडल महासचिव विपिन त्यागी ने किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि टोल कर्मचारी राहगीरों व किसानों से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं।इस मामले में टोल प्रबंधक तनवीर सिंह ने बताया कि दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस दौरान अंकित चावला, अब्दुल्ला त्यागी, मन्नू त्यागी, बाबर प्रधान, अक्षय त्यागी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...