मुजफ्फर नगर, सितम्बर 2 -- Muzaffarnagar News: खतौली। कोतवाल दिनेश बघेल ने बताया कि क्षेत्र में लगातार टावरो से चोरी की घटना हो रही थी, जिसको लेकर चोरों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई थी। मंगलवार दो चोरों के गंग नहर पर आने की सूचना मिली, जो चोरी का सामान भेजने जा रहे थे। घेराबंदी कर पुलिस ने रेहड़ा समेत दो चोरों को पकड़ लिया। पकड़े गए चोर रियाजुद्दीन उर्फ चांद पुत्र शराफत निवासी इस्लामाबाद भूड खतौली, मूल निवासी ग्राम भोजरहेडी थाना पुरकाजी, व दूसरा दीन मोहम्मद पुत्र वसीम मोहम्मद निवासी गालिबपुर है। पकड़े गए चोरों ने पूछताछ में बताया कि पिछले दिनों उन्होंने अंतवाड़ा के मोबाइल टावर से सामान चोरी किया था जिसमें वह टावर पर लगे बीटीएस प्लेट को बेचने के लिए कबाड्डी के पास जा रहे थे। पकड़े गए चोरों के पास से बीटीएस प्लेट के अलावा लोहे का फ्रेम रेडा ...