मुजफ्फर नगर, नवम्बर 7 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव बलीपुरा के समीप स्थित टायर पंचर की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब पचास हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। गांव गढ़ी मुझेड़ा निवासी दुकानदार इकबाल रोज की तरह शुक्रवार शाम दुकान बंद कर घर गए थे। रात में चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर जैक मशीन, हथौड़े, नई ट्यूब और पंचर का अन्य सामान चुरा लिया। सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि करीब एक वर्ष पूर्व इसी दुकान पर सोते समय इकबाल के पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई थी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...