मुजफ्फर नगर, अगस्त 30 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जीएसटी सर्वे और छापों के विरोध में 11 सितंबर को आयोजित होने वाली व्यापारी रैली को सफल बनाने के लिए व्यापारिक नेताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुनील अरोड़ा विक्की और संघर्ष समिति के संयोजक आशीष मित्तल ने गोल मार्केट, मोलाहेडी मार्केट, नरजीत मार्केट तथा लाल सिंह मार्केट में दुकानदारों से संपर्क साधा। अध्यक्ष अंकुर जैन की अध्यक्षता और विजय सिंधी के संचालन में हुई बैठक में राकेश त्यागी ने कहा कि व्यापारियों के सब्र का बांध अब टूट चुका है। जांच के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को सुबह 10 बजे टाउन हॉल से विशाल स्कूटर-बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रैली टाउन हॉल से शुरू ...