मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- Muzaffarnagar News: पिछले तीन दिनों से जारी झमाझम बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शनिवार को शुरू हुई यह बारिश सोमवार को भी लगातार जारी रही। मौसम के इस मिजाज ने लोगों को एक बार फिर गुलाबी ठंड का अहसास करा दिया है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रशासन ने शुक्रवार को ही जनपद में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था। लगातार हो रही बारिश के कारण आम जनजीवन पर खासा असर पड़ा है। लोगों को आवागमन करने और अपने रोजमर्रा के जरूरी काम निपटाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर निकलते समय लोग छाते का सहारा लेते नजर आए। तापमान में आई अचानक भारी गिरावट के कारण लोगों ने रात में कंबल निकाल लिए हैं। सोमवार को शहर में 20.2 मि.मी. बारिश दर्ज की गई तथा तापमान अधिकतम 24.0 व न्यूनतम 21.0 ...