मुजफ्फर नगर, सितम्बर 6 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर कस्बें के ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में शनिवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया।ज्ञानस्थली में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य दीपक धीमान ने अन्य शिक्षकों के साथ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान छात्रा अक्षिता सक्सेना, दिशा व अलीना ने कविता के उद्बोधन के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति अपने प्रेम एवं सम्मान को उजागर किया। इस दौरान नन्ही बच्ची अमायरा ने प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान को शिक्षक दिवस पर गिफ्ट देकर आशीर्वाद लिया। यह भी पढ़ें- Begusarai...