Muzaffarnagar News: जौला में शराब के ठेके के विरोध में पंचायत आज
मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: गांव जौला में आयोजित ग्रामीणों की बैठक में मंगलवार को शराब के ठेके के विरोध में पंचायत करने का निर्णय लिया गया। पंचायत का नेतृत्व भाकियू (टिकैत) द्वारा किया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अब्दुल जब्बार जौला ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के फेज-ए-आम स्कूल में सर्व दलीय एक बैठक हुई। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय किया गया कि मंगलवार को शराब ठेके के विरोध में एक पंचायत होगी। जिसका नेतृत्व भाकियू (टिकैत) करेगी। बैठक में प्रधान हाजी जमशेद, मुन्ना प्रधान, ठा. ठाठ सिंह, मास्टर रईश, वसीम राणा, इकबाल एड., डा. मुबारिक, आरिफ राणा, नाजिम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.