मुजफ्फर नगर, जुलाई 8 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना गांव जौला निवासी प्रॉपर्टी डीलर कामिल व उसके मुंशी इरशाद के शव हरियाणा के झज्जर में मिले थे। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव जौला में पहुंचे, तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने रात्रि में ही दोनों शवों को सपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी शुरू कर दी है।हरियाणा के झज्जर में सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के सामने झाड़ियों में गांव जौला निवासी 60 वर्षीय कामिल पुत्र सिफेदार व उसके मुंशी 40 वर्षीय इरशाद उर्फ भोलू पुत्र लियाकत के शव 6 जुलाई को मिले थे। शवों की पहचान मिटाने के लिए उन्हें जलाने का प्रयास किया गया था। शवों पर किसी भारी वस्तु के वार से चोट के निशान मिले थे। 6 जुलाई को मृतक कामिल के पुत्र को कॉल कर दोनों का एक्सीडेंट होने की सूचना दी गई थी। पुलिस को शव के पास एक ट्रक की चॉबी, नीले ड्रम में पेट्रोलियम पदार्...