Muzaffarnagar News: जेबकतरों ने ग्रामीण की जेब से 10 हजार रुपये किए साफ
मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कस्बे के कांधला रोड पर स्थित सब्जी मंडी में खरीदारी करने आए एक ग्रामीण की जेब से जेबकतरों ने करीब 10 हजार रुपये साफ कर दिए। पूरी घटना मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने गढ़ी सखावतपुर चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बागपत जिले के थाना सुरूरपुर क्षेत्र के गांव करनावल निवासी नूरहसन पुत्र हबीब सब्जी का व्यापारी है। वह बुढ़ाना की सब्जी मंडी में खरीदारी करने आया था। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर दो जेबकतरों ने उसकी जेब से करीब 10 हजार रुपये निकाल लिए। कुछ देर बाद रुपये गायब होने का पता चलने पर पीड़ित ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। यह भी पढ़ें- Shamli News: सरिया व्यापारी की दुकान पर जेबकतरे ने उड़ाए 50 हजार रुपये, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात मंडी में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.