मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के शिव चौक पर बुधवार सुबह जूता कारोबारियों के दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और 11 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। इनमें एक पक्ष के सात और दूसरे पक्ष के चार लोग शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: शिव चौक पर जूता कारोबारियों में मारपीट, 11 का चालानशिव चौक पर हुआ विवाद पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह शिव चौक पर जूता कारोबार से जुड़े दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए दोनों प...