मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने पूर्व में लिए गए निर्णयों में व्यापारी हित में बदलाव किया है, जिससे अब बिना किसी ठोस आधार के व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। इसके अलावा व्यापारी हितों में उठाए गए कार्यों का राज्यमंत्री ने बखान किया और उद्यमियों से समस्याएं भी पूछी। विकास भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत सबसे पहले व्यापारी के मामले की जांच की जाएगी और जांच पूरी होने के बाद ही मुकदमा दर्ज होगा। शुरुआती चरण में कोई गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में पहले बिलों के नाम पर अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न होता था। उस समय अधिकारियों की नजर में व्य...