मुजफ्फर नगर, सितम्बर 21 -- Muzaffarnagar News: ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में दीन मोहम्मद राजकीय इंटर कॉलेज कम्हेड़ा में सोमवार को कंप्यूटर लैब का उद्घाटन हुआ। विद्यालय परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ डीआईओएस हरिकेश यादव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह ने अतिथियों का अंगवस्त्र और पौधे भेंट करते हुए पौधारोपन के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्कूली बच्चों को तकनीकि शिक्षा के लिए दक्ष बनाने के लिए विद्यालयों में कंप्यूटर लैब तैयार हो रही है। इसी कड़ी में सोमवार को कम्हेड़ा स्थित दीन मोहम्मद जीआईसी में कंप्यूटर लैब का शुरू हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची डीआईओएस हरिकेश यादव का विद्यालय प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह, जीआ...