मुजफ्फर नगर, सितम्बर 7 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट से रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल (आरडीएफ) के नाम पर भारी मात्रा में कचरा मुजफ्फरनगर की पेपर मिलों तक पहुंचाया जा रहा है। कागजों पर इस कचरे को प्रोसेस करके ईंधन के तौर पर इस्तेमाल करने का दावा है, लेकिन धरातल पर मॉनिटरिंग ढीली होने के कारण अवैध और बिना प्रोसेस किए खतरनाक कचरा सीधे मिलों में जलाया जा रहा है। इससे जिले की आबोहवा जहरीली हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों व नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडराने पर शिकायत पर प्रदूषण बोर्ड अधिकारियों ने छह पेपर मिलों को नोटिस जारी किया है।

कचरा परिवहन की अवैध प्रक्रिया मुजफ्फरनगर में अवैध रूप प्लास्टिक कचरा परिवहन होने के साथ उन्हें जलाने का खेल पेपर मिलों से जुड़े सप्लायर कर रहे हैं। रात के अंधेरे व सुबह पसर में स...