मुजफ्फर नगर, सितम्बर 2 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र कुमार शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर दिव्य ध्यान योग आश्रम में एक भव्य और आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया।आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी श्रीभगवान महाराज ने कहा कि नरेंद्र कुमार शर्मा ने अपने सेवाकाल के दौरान हमेशा पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। मास्टर सोहनबीर सिंह ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों और शुभचिंतकों ने उनके साथ बिताए गए अपने पुराने संस्मरणों को साझा किया। इस दौरान समारोह में भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री ऋषभदेव शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, राजेश शर्मा फौजी सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...