मुजफ्फर नगर, जुलाई 26 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में शनिवार को प्रशासनिक और न्यायिक स्तर पर विस्तृत निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज (सी.डी.) डा. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने जेल परिसर, बैरकों, रसोईघर, अस्पताल और सुरक्षा उपकरणों (जैमर व सीसीटीवी) का जायजा लिया। अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण भोजन, साफ-सफाई, चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त रखने और शातिर अपराधियों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए।वहीं, सिविल जज डॉ. चौधरी ने बंदियों को संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी और उच्च न्यायालय में अपील हेतु निशुल्क कानूनी सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने जेल प्रशासन को ई-जेल लोक अदालत योग्य मामलों की सू...