मुजफ्फर नगर, सितम्बर 12 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। स्थानीय आर्य समाज मंदिर में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर की कार्यकारिणी के त्रिवर्षीय चुनाव 2026-2029 शांतिपूर्ण संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार मलिक और पर्यवेक्षक अशोक कुमार आर्य तथा आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश, लखनऊ के प्रतिनिधि अनुराग आर्य की देखरेख में पूरी प्रक्रिया सर्वसम्मति से निर्विरोध पूरी की गई। चुनाव परिणामों के अनुसार हरिओम त्यागी आर्य को निर्विरोध सभा का नया प्रधान चुना गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी में राजीव कुमार बुढ़ाना को वरिष्ठ उपप्रधान तथा ओमप्रकाश आर्य, संगीता आर्य और राजेन्द्र आर्य को उपप्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के संचालन के लिए मंत्री पद पर अनूप सिंह राठी आर्य एड. को लगातार चौथी बार निर्विरोध चुना गया है। उनके साथ वरिष्ठ उप...