Muzaffarnagar News: जानसठ में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब, निकली तिरंगा यात्रा
मुजफ्फर नगर, अगस्त 14 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जानसठ कस्बे के मुख्य मार्गों पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक से देशभक्तिपूर्ण माहौल में किया गया। इसके बाद यात्रा कस्बे के प्रमुख बाजारों व मार्गों से होकर गुजरी, जहां भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस तिरंगा यात्रा में स्थानीय स्कूलों डीएवी इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज और कृष्णा शिशु निकेतन के छात्र-छात्राओं ने भी हाथों में तिरंगा थामकर उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा के संयोजक प्रदीप सैनी ने बताया कि देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे के प्रति आमजन में देशभक्ति का जज्बा जगाने के उद्देश्य से इस यात्रा का आयोजन किया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: कटिया से परसाबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.