मुजफ्फर नगर, सितम्बर 10 -- Muzaffarnagar News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में नगर में विकास कार्यों व ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर के पास बारिश के पानी की निकासी को नाला निर्माण सहित प्रकाश व्यवस्था के लिए लाखों रुपयों की लागत के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर आबिद हुसैन की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। बोर्ड की बैठक में नगर की सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव रखे गए। सभासद सुशील कुमार व विकास गुप्ता ने ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर के बराबर में बारिश व गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण मंदिर के तालाब की दीवार गिरने से मंदिर को नुकसान पहुंचने की समस्या को लेकर नाला बनवाने का पस्ताव रखा। चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी नीलम पांडेय ने शीघ्र जेई से एस्टीमेट बनवाने के लिए लिपिक ...