मुजफ्फर नगर, जुलाई 2 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक अध्यक्ष डॉ. आबिद हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई, बोर्ड बैठक में नगर के मुख्य मार्ग निर्माण सहित विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। सभासद मोहम्मद अहसान ने वार्ड नंबर 13 में सड़क बनवानें और पेयजल हेतु पाइपलाइन बिछवाए जाने, पथ प्रकाश हेतु लाइटों की व्यवस्था एवं बरसात से पूर्व नालों की साफ-सफाई कराए जाने के प्रस्ताव रखे गए। सभासद विशाल सैनी ने अपने वार्ड में अन्य सभासदों के हस्तक्षेप पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और सड़क निर्माण के प्रस्ताव रखे। सभासद मन्शूर अंसारी, रूबीना कुरैशी, विकास गुप्ता, मौ.अहसान, राजन कुमार, सतपाल प्रजापति द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का प्रस्ताव रखा गया। यह भी पढ़ें- Mathura News: बोर्ड बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा, कई प्रस्त...