मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। रविवार को दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश के चलते जानसठ कस्बे की गलियां मानो गलियां नहीं राजबाहे बन गए, बच्चों ने खूब जमकर बारिश का आनंद लिया और तैराकी का खूब लुफ्त उठाया। रविवार को सुबह से ही घटा छाई हुई थी। लोगों को घटा छा जाने से एक और जहां गर्मी से राहत मिली वहीं दोपहर बाद कुछ देर के लिए मूसलाधार बारिश हुई कुछ ही देर में कस्बे की गलियां अपने आप में मानो स्विमिंग पूल, जंगलों से गुजरने वाले राजबाहे जैसी बन गई और बच्चे घरों के बाहर निकल आए बच्चों ने बारिश का खूब आनंद लिया और बच्चों के लिए बारिश के दौरान कस्बे की गलियां तैराकी के लिए भी नजर आई और बच्चों ने तैराकी का आनंद लिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: झमाझम बारिश से शहर जलमग्न, गर्मी से राहत इस दौरान गलियों में करीब 2 फीट पानी होने ...