मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं और खेल क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने वाले युवाओं के सम्मान के लिए रविवार को श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज में जाट महासभा उप्र मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में अलंकरण समारोह का आयोजन किया। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं और विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे, वहीं अभिभावकों में भी गर्व का भाव दिखाई दिया।

सम्मानित छात्रों की सूची समारोह में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक तथा इंटरमीडिएट में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। वहीं सीबीएसई बोर्ड में हाई...