मुजफ्फर नगर, सितम्बर 8 -- Muzaffarnagar News: जाट महासभा मुजफ्फरनगर की कार्यकारिणी की बैठक जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान के आवास पर हुई। बैठक में 27 सितंबर को होने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के अलंकरण समारोह की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Motihari News: 75 निदेशक व प्राचार्य शिक्षक गौरव सम्मान से हुए सम्मानितसम्मान समारोह की तैयारी बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यूपी बोर्ड के हाईस्कूल में 80 प्रतिशत या उससे अधिक तथा इंटरमीडिएट में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मान समारोह में शामिल किया जाएगा। इसी प्रकार सीबीएसई के हाईस्कूल में 90 प्रतिशत या उससे अधिक तथा इंटरमीडिएट में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मान...