मुजफ्फर नगर, नवम्बर 11 -- स्कूली वाहनों की जांच और कार्रवाई Muzaffarnagar News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए जांच पडताल की है। परिवहन विभाग की जांच में 56 स्कूली वाहन अनफिट पाए गए हैं। इन वाहनों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। साथ ही संबंधित स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर वाहनों की कमियों को दूर कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जांच में फिट पाए गए 952 स्कूली वाहनों को संचालन की हरी झंडी दे दी गई है। परिवहन विभाग में करीब 1008 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने में इन वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है। स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से डीएम उमेश मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों को...