Muzaffarnagar News: जलभराव से परेशान नागरिकों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फर नगर, जुलाई 7 -- Muzaffarnagar News: मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को लेकर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मोहल्ला बेहड़ा पट्टी और भोकरहेड़ी के लक्सर मार्ग पर गंदे पानी में खड़े होकर नागरिकों ने प्रदर्शन किया तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर पंचायत के नामित सभासद संजीव कश्यप ने बताया कि कस्बे के तालाबों पर अतिक्रमण होने से पानी की निकासी बाधित हो गई है। इसके चलते लक्सर मार्ग और मोहल्ला बेहड़ा पट्टी सहित कई इलाकों में गंदा पानी सड़कों पर जमा है। इससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। योगेंद्र नगर, मजलिसपुर और तोफिर समेत आसपास के गांवों के स्कूली बच्चों को भी रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।प्रदर्शन में शामिल मनीष, नीटू, अमरजीत, नितिन, कपिल, प्रवेंद्र, प्रवीण, सोनू, राजन, बृजपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.