मुजफ्फर नगर, अगस्त 31 -- Muzaffarnagar News: गांव हुसैनपुर कलां में जमीन के मालिकाना हक को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को हिंसक रूप ले बैठा। एसडीएम कोर्ट से फैसला अबरार पक्ष के हक में आने के बाद राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में डोलबंदी कराई गई थी। टीम के हटते ही दूसरे पक्ष (मंगलसेन पक्ष) ने रस्सी काटकर पहले पक्ष के युवक को थप्पड़ जड़ दिया। मामले की शिकायत करने पहुंचे भाकियू टिकैत के युवा ब्लॉक अध्यक्ष लविश जांगिड़ पर आरोप है कि तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय के बाहर हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। लविश ने बुढ़ाना कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना से आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील अध्यक्ष संजीव पंवार के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कानूनगो, लेखपाल औ...