Muzaffarnagar News: जमीन बंटवारे को लेकर हमला कर घायल किया
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarnagar News: छपार। जमीन के बंटवारे को लेकर तीन आरोपियो ने लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला कर युवक को लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। क्षेत्र के गांव कासमपुर में नौमान का परिवार के ही पप्पू के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि गुरुवार को पप्पू पक्ष के लोग उनके हिस्से की जमीन की बुवाई कर रहे थे। इसका नौमान ने विरोध किया। इसके चलते पप्पू ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसपर लाठी डंडे व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.