मुजफ्फर नगर, अगस्त 4 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। पुरकाजी के गांव नूरनगर में सोमवार शाम जमीन का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बड़े भाई और उसके पुत्रों ने 65 वर्षीय छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। बताया गया है कि गांव निवासी दीपचंद का छोटे भाई 65 वर्षीय कृष्ण पाल से लंबे समय से पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दीपचंद और उसके पुत्रों ने कृष्णपाल की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। कृष्णपाल जिले के सहकारी एवं चीनी उद्योग क्षेत्र का जाना-पहचाना नाम थे। वह तितावी शुगर मिल के पूर्व चेयरमैन रह चुके थे और वर्तमान में उत्तम शुगर मिल, खाईखेड़ी के निदेशक के रूप में...