मुजफ्फर नगर, जुलाई 20 -- Muzaffarnagar News: जमानत पर आए आरोपी ने पीडिता को जान से मारने की धमकी दी। पीडिता की मां ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मन्सूरपुर थाना क्षेत्र के गांव बोपाडा निवासी वंदना ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव पुरबालियान के एक आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि कुछ समय पूर्व आरोपी को जमानत मिल गयी। आरोपी ने शुक्रवार को दूध लेकर घर लौट रही उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आरोपी उसकी बेटी के साथ संगीन घटना कर सकता है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...