Muzaffarnagar News: जनपद न्यायाधीश ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
मुजफ्फर नगर, जुलाई 25 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह संस्था का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अपर जिला जज ज्योत्सना शिवाच, सीजेएम कविता अग्रवाल, डीएलएसए सचिव डा. सत्येंद्र चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर और जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संस्था में निरुद्ध किशोरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और खान-पान का हाल जाना। साथ ही पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर संस्था प्रभारी श्री मोहित कुमार और शिक्षक स्टाफ उपस्थित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.